देश की करीब आधी खेती मानसून की मोहताज है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस बार मानसूनी मौसम यानी जून से सिंतबर के दौरान औसत के 96 से 104 फीसदी बारिश होने की संभावना बताई है। पिछले साल मानसून के दौरान पूरे देश में इससे कम यानी 91 फीसदी बरसात हुई थी। इसके बावजूद सवाल है कि क्या वर्षा सभी क्षेत्रों में समान रूप से होगी? अंतराल कैसा होगा? क्या उस समय बारिश होगी जब खेती के लिए सबसे ज्यादा जरूरत होती है? केरल के तट पर करीब एक सप्ताह देर से पहुंचनेवाला मानसून क्या देश के अन्य भागों में भी देरी से पहुंचेगा? ऐसे में किस क्षेत्र के किसान क्या बोएं? ऐसे अनेक सवालों पर विचार विमर्श करेंगे..भारत मौसम विज्ञान विभाग के अपर महानिदेशक डा. एस डी अत्री, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में अपर आयुक्त डा. एस एस तोमर, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में शाक्य विज्ञान के अध्यक्ष डा. बी एस तोमर और आईसीएआर के सहायक महानिदेशक डा. संजीव कुमार झा। देखिए मानसून 2019 और खेती शुक्रवार 14 जून को रात 10 बजे और सोमवार 17 जून को सुबह 11 बजे सिर्फ दूरदर्शन किसान पर। स्क्रिप्ट- गुंजन शर्मा, एंकर- मुकुल शर्मा, प्रोड्यूसर- ज्योत्सना शुक्ला/निकिता साहू, परिकल्पना और निर्देशन- कुमार आनंद
Vichaar Vimarsh - मानसून 2019 और खेती farmers insurance | |
17 Likes | 17 Dislikes |
460 views views | 363K followers |
News & Politics | Upload TimePublished on 26 Jul 2019 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét